बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
28-Jul-2023 10:49 AM
By MUKESH
GOPALGANJ : गोपालगंज में मुहर्रम के दौरान अप्रिय घटना घटी है। यहां मुहर्रम के जुलूस में अचानक करंट दौड़ गया जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गयी। जुलूस में शामिल करीब 10 लोग इस घटना में झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया लेकर निकले थे। तभी अचानक तजिया एक हाईटेंशन तार को छू गयी और उसमें करंट दौड़ गया। यह घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर धर्मचक की बताई जा रही है।
दरअसल, मुहर्रम को लेकर जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तय रूट से ही ताजिया निकलाने की अनुमति दी गई है। इस बीच उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर धर्मचक के पास ताजिया हाईटेंशन तार को छू गयी, जिससे कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद लोगों में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। इस मामले में एसपी का कहना है कि- बिजली विभाग को इस घटना के बारे में सूचना दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। बिजली के हल्के झटके लगने से घायलों की स्थिति समान्य है।
मालूम हो कि, पूरे देश में शनिवार को मुहर्रम है, इसके पूर्व गुरुवार की संध्या डीएम और एसपी ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मुहर्रम के मौके पर ताजियाओं का पहलाम होगा। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात ने शांतिपूर्ण रूप से त्योहार मनाने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकाला गया और राजेंद्र चौक, जंगलिया मोड़, आंबेडकर चौक, पुरानी चौक, मौनिया चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।