ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो...

बिहार : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत, एक की हालत नाजुक

09-Apr-2022 12:19 PM

LAKHISARAI : खबर लखीसराय से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कबैया थाना क्षेत्र की है। यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान पचना रोड स्थित संसार पोखर सेलेश स्थान निवासी गोपाल पंडित के पुत्र सोनू कुमार, अजय विश्वकर्मा के पुत्र बासुदेव कुमार के रूप में की गई है जबकि गंभीर रूप से घायल भक्तों कुमार को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह तीनों मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को रौंद डाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देख जा रहा है।