ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : मिलने के लिए पहुंचे थे प्रेमी-प्रेमिका, तभी आ गई प्रेमिका की...

बिहार : मिलने के लिए पहुंचे थे प्रेमी-प्रेमिका, तभी आ गई प्रेमिका की मां और बहन, फिर बीच सड़क पर ऐसे उतारा आशिकी का भूत

15-Dec-2021 01:23 PM

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक ऐसी खबर सामने आ है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां शहर के घंटाघर चौक पर सुबह-सुबह एक प्रेमिका की मां ने प्रेमी की आशिकी उतार दी. दरअसल दोनों को लड़की की मां और बहन ने एक साथ एक चौक पर देख लिया था. अपनी बेटी के साथ लड़के को देखते ही मां और बहन आगबबूला हो उठी और लड़के की बीच सड़क पर ही पिटाई करना शुरू कर दी. चौक से लड़के की पिटाई करते हुए लड़की की मां और बहन उसे संकटमोचन हनुमान मंदिर तक ले आए. तभी कुछ स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को रोका. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों ही मारवाड़ी कॉलेज के छात्र है.


वहीं अपने प्रेमी की पिटाई देख प्रेमिका अपनी मां और बहन से ही उलझ गई थी. वह बार बार अपनी मां और बहन का हाथ पकड़ रही थी. इसके बावजूद उनलोगों ने लड़के की पिटाई जारी रखी और साथ ही लड़की को भी पीट दिया. बताया जा रहा है कि पिटाई में लड़की का होठ कट गया. इस दौरान करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर ही ड्रामा चलता रहा. स्थानीय कई राहगीर भी लड़के की पिटाई होता देख वहीं रूककर तमाशा देखते रहें. उन लोगों ने लड़की की मां और बहन को रोकने के प्रयास किया, लेकिन हाथ और चप्पलों से लगातार लड़के की पिटाई होती रही.


आपको बता दें कि लड़की की बहन का आरोप है कि लड़का उसकी बहन को बहका कर गलत काम करना चाहता है. वह उसका अपहरण करना चाहता है. लड़की की मां अपनी बेटी को अपने साथ ले जाना चाह रही थी. जबकि वह लड़के साथ जाने की जिद कर रही थी. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दिया है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.