ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
23-Jan-2023 07:02 AM
By First Bihar
PATNA : टैक्स चोरी करने वालों के खिलाड़ी आयकर विभाग लगातार सख्त रवैया अपना रहा है। विभाग को कहीं से भी थोड़ी सी भी सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना के तीन ज्वेलर्स के सात ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने पटना में बोरिंग रोड चौराहा स्थित सेविका ज्वैलर्स, आशियाना रोड के समीप जगदेव पथ स्थित राधा कृष्ण ज्वैलर्स तथा बाकरगंज मान्या ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर देर शाम रेड किया। एक दर्जन से अधिक टीमों ने मान्या ज्वैलर्स के गायत्री ज्वेलरी दुकान समेत होलसेल और रिटेल शॉप के पांच ठिकानों पर एक साथ रेड किया।
बताया जा रहा है कि, आयकर के अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई में करीब 13 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। जिसमें अब तीनों ज्वैलर्स के तरफ से चार करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने की सहमति दी है। बाद में अससमेंट के बाद जुर्माना लेकर कर बाकी का टैक्स जमा कराने की भी बात सामने आ रही है।
इधर, आयकर विभाग की इस रेड में फिलहाल सभी कागजातों की जांच अभी चल ही रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बरामद कागजातों की जांच के बाद टैक्स का अंतर बढ़ सकता है। इसी आधार पर जुर्माना की राशी भी बढ़ सकती है।
अब तक के जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक स्टॉक में सोना-चांदी आदि ज्वेलरी के हिसाब से कागजात नहीं थे। इसके अलावा जीतने का कारोबार था उससे बेहद कम पेपर में दिखाते हुए टैक्स जमा करते आ रहे थे। जो पेपर मिले हैं, उनसे भी पुराना आयकर रिटर्न मैच नहीं हुआ है। कई स्तर पर कागज में गड़बड़ी सामने आई है।
इधर, आयकार की इस रेड को लेकर बताया जा रहा है कि, इन दुकानदारों का आयकर रिटर्न इनकम से मैच नहीं करता है। टैक्स कम करके दिखाने के लिए सभी आभुषण विक्रेताओं ने कई स्तर पर कागज में गड़बड़ी की है। फिलहाल इनके पास से जब्त कागज को आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, इसकी सघन जांच की जा रही है।