ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में नगर निकायों के 5547 जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण आज, मेयर और...

बिहार में नगर निकायों के 5547 जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण आज, मेयर और डिप्टी मेयर भी हैं शामिल

13-Jan-2023 07:18 AM

PATNA : बिहार में दो चरणों में संपन्न हुए नगर निकायों चुनाव के निर्वाचित सभी जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यानी शुक्रवार को रखा गया है। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां भी कर ली गई है। इसके साथ ही साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसको लेकर जानकारी भी दे दी गई है। 


बता दें कि, आज शपथग्रहण करने वाले प्रतिनिधियों में 224 मुख्य पार्षद, 224 उप मुख्य पार्षद और 5099 वार्ड पार्षद शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक नगर निगम के पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण जिलापदाधिकारी अपने जिले में कराएंगे। आज जिन नगर निकायों के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा उसमें 17 नगर निगम, 70 नगर परिषद और 137 नगर पंचायत शामिल है। 


इसके साथ ही आयोग के अनुसार नगर परिषद के मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा या उप सचिव स्तर के पाधिकारी द्वारा नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों और मुख्य पार्षदों का शपथग्रहण कराया जाएगा। नगर पंचायत के मामले में शपथ ग्रहण जिला में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता या उससे ऊपर के पदाधिकारियों द्वारा कराया जाएगा।


गौरतलब हो कि, राज्य में यह पहली दफा है कि, इस बार महापौर और उप महापौर के पद को लेकर भी सीधा मतदान हुआ और कहूं भी कोई हॉर्स ट्रेडिंग नहीं हुई। यही नहीं, इस बार वार्ड सदस्यों को लेकर कोई महापौर प्रत्याशी सैर-सपाटे पर नहीं निकला। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को 5547 निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी।