Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 08:49 AM
PATNA : बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश राजधानी पटना समेत पूरे सूबे पर कहर बनकर टूटी है. उत्तर बिहार, पूर्व बिहार समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही तेज बारिश से आपात जैसी स्थिति होती जा रही है. अबतक बिहार में की मौत हो चुकी है. हालत यह है कि राज्य की बड़ी से ज्यादा उफान छोटी नदियों में है. छोटी नदियां तीन दर्जन स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही हैं. पटना में जलप्रलय जैसे हालात हैं. 27 जिलों में औसतन 100 मिमी तक बारिश मौसम विभाग ने 24 जिलों अलर्ट जारी किया है. जिसमें 14 जिले रेड अलर्ट पर हैं.
बांका, गया और खगड़िया में 3-3 लोगों की मौत
अब तक बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पटना में 9 मौतें हुई हैं. भागलपुर में हुई तेज बारिश में 12 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा बांका, गया और खगड़िया में 3-3 और मुंगेर में 2 लोगों की मौत हुई. सीतामढ़ी, पूर्णिया, जहानाबाद, सीवान और सासाराम में 1-1 लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे. गंगा के घटने का रफ्तार तो थमा है, लेकिन, पुनपुन और सोन उफना गईं हैं.
पटना में एक ही परिवार के 4 लोग समेत कुल 9 की मौत
पटना में स्थिति और भी भयावह है. बारिश ने विनाश लीला का रूप धारण कर लिया है. राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है. जिले के खगौल इलाके में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं. मृतक दुल्हिन बाजार के सिंघाड़ा गांव के रहने हैं. वहीं, नौबतपुर इलाके में घर की दिवार गिरने एक बूढी महिला की जान चली गई. मृतक महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है. इसके अलावा कंकड़बाग, जक्कनपुर और शास्त्री नगर थाना इलाके में करंट लगने से एक-एक मौते हुईं.
भागलपुर में एक दर्जन लोगों की मौत
भागलपुर में भारी बारिश होने से तीन जगहों पर दीवार गिरी. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बरारी थाना इलाके के हनुमान घाट, खंजरपुर और हथिया नाला झोपड़पट्टी में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई है. एसडीआरएफ की टीम रेक्सयू ऑपरेशन चला रही है.
सीतामढ़ी, पूर्णिया, जहानाबाद, सीवान और सासाराम में 1-1 की मौत
खगड़िया जिले में भी भरतखंड घाट पर एक बड़ा हादसा हुआ. नहाने के दौरान गंगा नदी में 3 युवक डूब गए. जिसमें से एक की मौत हो गई. जबकि 2 लोगों की जान बचा ली गई. मृतक की पहचान हितेश कुमार के रूप में की गई है. सीवान के रघुनाथपुर थाना इलाके के राजपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई. जिसके डेड बॉडी की तलाश की जा रही है. सासाराम में नाले में गिरने से एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान कोचस गांव के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले गुड्डू राइन के रूप में की गई है. मुंगेर के टेटिया बंबर गांव में भी आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. तूफान में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई.जहानाबाद में मिट्टी की दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना जिले के मखदुमपुर प्रखंड के डकरा गांव की है.