BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
26-Jan-2023 01:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में उर्दू, अरबी, फ़ारसी के जानकारों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। अब राज्य के सभी जिलों में इन विषयों के शिक्षकों की कमी पूरी होने वाली है। दरसअल, राज्य सरकार इन विषयों के जानकार के लिए अलग से शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने की योजना बना रही है। जिससे राज्य के अंदर जल्द से जल्द इन विषयों के लिए शिक्षक की बहाली होगी। इसके लिए सभी जिलों से खाली पदों की जानकारी मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य के अंदर उर्दू, फारसी और अरबी विषयों के लिए विशेष टीईटी और एसटीईटी परीक्षा आयोजित होगा। इसके लिए शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने विशेष टीईटी और एसटीइटी आयोजित करने संबंधी नियमावली के साथ कार्य योजना बनाने का निर्देश शिक्षा विभाग को दिया है।
इसके आलावा राज्य के शिक्षा मंत्री ने इसको लेकर सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों से उन्होंने उनके जिलों में खाली पदों की जानकारी मांगी है। इन विषयों की कुल पदों की संख्या और रिक्त पदों की जानकारी भी मांगी है, ताकि इस हिसाब से निर्णय लिया जा सके। प्रारंभिक से लेकर हाईस्कूल तक इन विषयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए टीईटी और एसटीईटी लेने की तैयारी है।
आपको बताते चलें कि,टीईटी परीक्षा के लिए उर्दू, फारसी और अरबी विषयों के कक्षा एक से पांच तक के पेपर एक तथा कक्षा 6 से 8 तक पेपर दो का आयोजन होगा। एसटीईटी के उर्दू, फारसी और अरबी विषय के कक्षा 9 से 10 तक पेपर एक तथा कक्षा 11 से 12 तक पेपर दो आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। इसके आयोजन के बाद पर्याप्त संख्या में इन विषयों के शिक्षकों की बहाली हो सकेगी।