ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बिहार के कर्मचारियों की पेंशन के पैसे का 6 महीने से कोई अता-पता...

बिहार के कर्मचारियों की पेंशन के पैसे का 6 महीने से कोई अता-पता नहीं, वेतन से कट रहे पैसा पेंशन खाते में जमा नहीं हो रहा

19-Sep-2019 07:33 PM

PATNA : बिहार सरकार के लाखों कर्मचारियों के पेंशन का पैसा पिछले 6 महीने से गायब हो जा रहा है. सरकार कर्मचारियों के वेतन से पेंशन की राशि तो काट रही है लेकिन उनके पेंशन खाते में पैसा जमा ही नहीं हो रहा. मामला न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों का है. 6 महीने से उनके पेंशन खाते में सरकार ने पैसा जमा नहीं किया है.

कहां है NPS के पैसे
दरअसल सरकार ने अपने कर्मचारियों से न्यू पेंशन स्कीम लागू कर रखी है. इसके तहत कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 10 फीसदी राशि काटी जाती है. वहीं सरकार अपनी ओर से 10 प्रतिशत राशि देती है. जुलाई से सरकार के अंशदान को बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है. न्यू पेंशन स्कीम के नियमों के मुताबिक पेंशन के लिए हर महीने कर्मचारियों और सरकार के अंशदान को पेंशन खाते में जमा करना है. लेकिन मार्च 2019 से ही ये राशि न्यू पेंशन स्कीम के खाते में ट्रांसफर नहीं की गयी.

कर्मचारियों में बेचैनी
6 महीने से पेंशन के पैसे का कोई हिसाब किताब नहीं मिलने से कर्मचारियों में बेचैनी है. बिहार सचिवालय सेवा संघ ने आज वित्त विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन सौंपा है. सचिवालय सेवा संघ ने पूछा है कि आखिरकार पेंशन के अंशदान का पैसा और उसका ब्याज कहां है. ये गंभीर मसला है और इसकी जांच करायी जानी चाहिये. सचिवालय सेवा संघ ने कहा है कि पेंशन के पैसे का हिसाब नहीं मिलने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है.