ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

बिहार : आफत की बारिश में 13 की मौत, डूब गई राजधानी, 22 जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार : आफत की बारिश में 13 की मौत, डूब गई राजधानी, 22 जिलों में बाढ़ का खतरा

29-Sep-2019 07:36 AM

BIHAR : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों मे हो रही लगातार बारिश अब लोगों के लिये आफत बन गई है. सूबे में अबतक कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. सरकार लगातार इस प्राकृतिक आपदा पर नजर बनाई हुई है. पटना की लगभग हर प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. गांधी मैदान, बोरिंग रोड, राजेन्द्र नगर, कंकड़बाग समेत कई इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया. लोगों का अपने घरों निकलना मुश्किल हो गया है. इस बारिश में दर्जनों मवेशियों की जान चली गई. राजधानी में भी करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई. 

राजधानी का 80% इलाका पानी में डूबा
बारिश से गया में 5, कैमूर में 3 और भाेजपुर, नवादा, समस्तीपुर व मोतिहारी में एक-एक की माैत हाे गई. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य के 22 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बारिश से छुटकारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. विभाग के अनुसार इस आपदा की संकट 30 सितंबर तक रहेगा. राजधानी पटना के 80 प्रतिशत एरिया में पानी भर गया है. लोगों का जीवन बेहाल हो गया है. 

प्रदेश के 14 जिलाें में रेड अलर्ट
रेड अलर्ट : सुपौल, अररिया, किशनगंज,  बांका, समसतीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, वैशाली, मुंगेर जिले को रेड अलर्ट किया गया है. इन 14 जिलों में 210 एमएम से अधिक बारिश होने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट : शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, जमुई, मधुबनी, मुजफ्फरपुर जिले को औरेंज अलर्ट है.120 एमएम से 200 एमएम बारिश होने की उम्मीद है.

यलो अलर्ट : पटना, शेखुपरा, लखीसराय, नालंदा, सीवान, गाेपलगंज,  नवादा, पू. चंपारण व प. चंपारण को यलो अलर्ट है. 70 से 110 एमएम वर्षा संभव है.