Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
13-Nov-2022 04:39 PM
PATNA : भारत जोड़ों यात्रा को लेकर रविवार को दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने यह बाताया कि बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 28 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि, दक्षिण भारत की यात्रा करने के बाद उत्तर भारत में यात्रा शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं का बिहार में जुटान होना शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में आज जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह के साथ ही साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास के साथ बिहार आए।
बता दें कि, बिहार में कांग्रेस का भारत जोड़ों यात्रा कि कुल दूरी 1200 किलोमीटर होगी। यह यात्रा बांका से शुरू होकर बोधगया तक होगा। इसके आलावा इस यात्रा में जिस जिले को छोड़ा गया है उस जगह से लोग एक साथ एक ग्रुप बनाकर नजदीकी कैंप में जुड़ेंगे। इस यात्रा में प्रदेश के सभी लीडर के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी सदाकत आश्रम में कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने दी।
बिहार में यह यात्रा बांका से भागलपुर, भागलपुर से नौगछिया,नौगछिया से खगड़िया,खगड़िया से बेगुसराय, बेगुसराय से समस्तीपुर से गुजरेगा। इसके बाद दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी,वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना ,कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद,गया,बोधगया से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इन 17 जिलों को मिलाकर लगभग 1100 किलोमीटर होता है। इसके आलावा यदि पुरे देश की सभी यात्रा को जोड़ दिया जाए तो लगभग 3500 किलोमीटर की यह यात्रा होगी। वहीं, इस यात्रा में बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शामिल होने के सवाल पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास ने बताया कि उनसे हमने निवेदन किया है और उन्होंने कहा है कि वो जरूर आएंगे।
गौरतलब हो कि, कांग्रेस के तरफ से शुरू किया गया यह भारत जोड़ों यात्रा यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई है। यह यात्रा देश के 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यह यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इसका उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है।