NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
05-Jul-2022 08:38 AM
PATNA : बिहार में 10 नए स्टेट हाईवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इन सड़कों के बनने से 13 जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी 10 एसएच के बनने पर मुहर लगा दी है. जल्द ही इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा. ये सभी सड़क एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से बनाई जाएगी. इसके निर्माण से सुपौल, छपरा, सीवान, बक्सर, नवादा, गया, भोजपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, बांका, भागलपुर, मुजफ्फरपुर व दरभंगा जिले के लोगों को सुविधा होगी.
जानकारी के मुताबिक, विकास आयुक्त की सहमति मिलने के बाद अब वित्त विभाग इसका प्रस्ताव केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) को भेजेगा. वहां इन प्रस्तावों पर मंथन होगा. डीईए से मंजूरी मिलने के बाद बिहार को सड़क बनाने के लिए एडीबी से कर्ज मिल सकेगा. सभी एसएच का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम के माध्यम से कराया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 स्टेट हाईवे व एक पुल बनाने का निर्णय लिया है.
इसके तहत सुपौल में गणपतगंज से परवा 53 किमी लंबे एसएच का निर्माण होगा. छपरा व सीवान से होकर गुजरने वाली मांझी-दरौली गुठनी सड़क का निर्माण होगा, जिसकी लंबाई 71.6 किमी है. इसी तरह बक्सर में ब्रह्मपुर-कुरानसराय-इटाढ़ी-सरंजा-जालीपुर सड़क बनेगी, जिसकी लंबाई 81 किमी है. नवादा व गया से होकर गुजरने वाली वनगंगा-जेठियनगहलोर-भिंडस स्टेट हाईवे बनेगा, जिसकी लंबाई 41.6 किमी होगी. वहीं भोजपुर में 32.3 किमी लंबी आरा-एकौना-खैरा सहार सड़क बनेगी.