गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
29-Jul-2022 02:00 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते साइबर अपराध पर काबू पाने के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। राज्य के हर जिले में अब साइबर थाना खोला जाएगा। फिलहाल मुख्यालय स्तर पर इस पर काम जारी है। इसकी जानकारी देते हुए DGP एसके सिंघल ने बताया कि राज्य में साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहा है। इसको नियंत्रित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा, 'साइबर क्राइम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की एक टीम काम कर रही है, लेकिन अब साइबर क्राइम को नियंत्रित करने के लिए हर जिले में साइबर थाना खोला जाएगा।
DGP एसके सिंघल ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन हमारी पुलिस भी हरकत में आ गई है। एनआइए ने दोनों केस को ले लिया है। बिहार पुलिस के जो पदाधिकारी इसमें काम कर रहे थे। उनके द्वारा एनआइए को भी मदद मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, बेहतर पुलिसिंग को लेकर पुलिस ऑफिस में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद डीजीपी ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग को लेकर रेंज आइजी, एसएसपी, एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की गई। इसमें पुलिस की कमियों को दूर करने के लिए समय सीमा भी तय किया गया। इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के हर जिले में अब साइबर थाना खोला जाएगा।