Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
31-Jan-2022 07:17 PM
VAISHALI: वैशाली में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने भगवानपुर PHC प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। वही सिविल सर्जन ने एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है। जो इस मामले की जांच कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज टीम पीएचसी पहुंची जहां महिला डॉक्टर रानी सिंह का बयान लिया गया। हालांकि जांच टीम के सामने आरोपी डॉक्टर रुपेश कुमार नहीं आए। जांच टीम ने जब उनसे संपर्क साधने की कोशिश की तब उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
बताया जाता है कि छेड़खानी का यह मामला 22 जनवरी का है। पीड़ित महिला डॉक्टर रानी सिंह ने 29 जनवरी को वैशाली थाने में मेडिकल ऑफिसर रुपेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर पर शराब के नशे में छेड़खानी और दुर्व्यहार करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। रुपेश कुमार भगवानपुर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रुप में तैनात हैं।
वही पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना 9 दिन हो गये हैं लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इसे लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
वही पीड़िता न्याय की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि जब अस्पताल में महिला चिकित्सक ही सुरक्षित नहीं होंगी तो वो मरीजों का इलाज वे कैसे करेंगी। सिविल सर्जन के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व कर रहे एसीएमओ ने बताया कि फिलहाल सभी बिन्दूओं की बारिकी से जांच की जा रही है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी मेडिकल ऑफिसर से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।