ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
05-Aug-2022 06:09 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में अब उत्तर प्रदेश के तर्ज पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सासाराम पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए हैं. अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव करने वालों का पोस्टर नगर थाना की पुलिस ने जारी किये हैं. इस मामले पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
अग्निपथ योजना के खिलाफ राज्य के कई जिलों में जमकर हंगामा हुआ था. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी. इस मामले में कई दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अब वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने इनका पोस्टर इलाके के चौक पर लगाए हैं. उत्तर प्रदेश में इस तरह की पोस्टर लगाकर उपद्रवियों को पकड़ने की बात सामने आई थी. लेकिन सासाराम में पहली बार पुलिस ने उपद्रवियों की तस्वीर सार्वजनिक रूप से चौक चौराहों पर लगाया है.
बता दें कि 14 जून को रक्षा मंत्रालय ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया गया था. इसके बाद देश में इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था. बिहार और उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते पूरे देश में फैल गया था. इस दौरान आगजनी और उपद्रव भी किया गया था. पब्लिक प्रॉपर्टी को काफी नुकशान पहुंचाया गया था. हालांकि भरी विरोध प्रदेशन के बाद भी सरकार ने इस योजना को वापस नहीं लिया.