ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में ये कमिश्नर साहब बन गये किसान, काटी गेंहू की फसल

बिहार में ये कमिश्नर साहब बन गये किसान, काटी गेंहू की फसल

21-Apr-2020 10:26 AM

PATNA: कमिश्नर साहब बन गये किसान ये सुनाकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा। लेकिन बिहार के सहरसा में ये सीन देखने को मिला। जब कमिश्नर साहब खुद किसान की वेशभूषा में दिखे। खुद उन्होनें गेंहू की फसल काटी। 


कोसी प्रमंडल के कमिश्नर के. सेंथिल कुमार ने ये अनूठी पहल की है। उन्होनें किसानों की तरह गेंहू कटनी कर बड़ा संदेश देने की कोशिश की। के. सेंथिल कुमार सिर में मुरेठा बांध कर गेंहू की खेत में पहुंच गये जहां फसल लहलहा रही थी। उन्होनें हाथों में हसुआ उठाया और जुट गये गेहूं की फसल काटने में। कमिश्नर साहब ने इस अनोखी अदा के साथ किसानों को संदेश दिया कि सरकार और प्रशासन आपके साथ है। उन्होनें इस मौके पर किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार के निर्देश के आलोक में पैक्सों के माध्यम से अधिप्राप्ति के निर्देश दिये गये हैं। इससे किसानों को उनकी ही पंचायत में फसल का उचित मूल्य मिल सके। 


कमिश्नर के. सेंथिल कुमार ने अधिप्राप्ति की राशि का निर्धारित समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित कराने का भी उन्होंने निर्देश दिया है।  साथ ही फसल कटनी की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिया है।उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान कृषि कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए गेहूं की कटनी और अधिप्राप्ति के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है।