ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में विधायक समेत 6 लोग कोरोना संक्रमित, इस कार्यक्रम से पहले हुआ था कोविड टेस्ट

03-Mar-2024 08:18 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में एक बार फिर कोविड संक्रमण की चिंता बढ़ गई है। गया जिले में एक माह बाद फिर एक बार कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गया आगमन के दौरान उनसे मिलने वालों का पहले कोविड टेस्ट कराया गया था। इनकी जांच के दौरान 6 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक विधायक भी शामिल है।


सिविल सर्जन डा. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीएम मोदी से मिलने से पहले सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य राजनेता सहित कुल 187 लोगों का कोविड टेस्ट हुई। इनमें से 6 लोक संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें पहले से खांसी-सर्दी के लक्षण थे। सभी ठीक हैं। किसी प्रकार की परेशानी की बात नहीं है।


मालूम हो कि, इससे पहले भी जिले में 29 दिसंबर 2023 को दो कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद बीच-बीच में कोरोना संक्रमित मिलते रहे। वहीं, 30 जनवरी 2024 को अंतिम बार 647 लोगों की जांच में पांच संक्रमित मिले थे। फरवरी माह में एक भी संक्रमित नहीं मिले। वहीं, मार्च महीने में छह संक्रमित मिले है। वर्तमान समय में अस्पताल में एक भी संक्रमित नहीं है।


उधर, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए प्रीफैबरीकेटेड वार्ड में 36 बेड सुरक्षित रखा गया है। जहां आईसीयू की भी सुविधा है। मगध मेडिकल अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह ने बताया कि चिकित्सक, नर्स व पैरामेडिकल स्टाप को एक्टिव मोड में रखा गया है। सभी प्रकार की दवा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 782 बेड है।