चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Feb-2020 09:43 PM
PATNA : बिहार में आज हुई बे-मौसम बरसात लोगों के लिए आफत बनकर टूटी. बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के वज्रपात से झुलसने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वज्रपात के कारण मुंगेर में तीन, गोपालगंज में दो के अलावा छपरा, औरंगबाद और बांका में एक-एक लोगों की जान गई.
वज्रपात का कहर मोतिहारी जिले में भी देखने जो मिला, जहां ठनका गिरने से 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गोपालगंज के थावे थाना इलाके के चौराव में चिमनी भट्ठा के पास हादसा हुआ. जिसमें दो लोगों की जान गई. मुंगेर के गंगटा थाना इलाके के बिहवे में एक महिला और दो लड़कियों की मौत हो हुई. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से झुलसने के कारण 25 मवेशियों ने भी दम तोड़ दिया.
बांका के अमरपुर थाना के महादेवपुर गांव में जयप्रकाश मांझी की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर छपरा जिले के रसूलपुर थाना इलाके के पांडेयपुर छपरा गांव में ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बता दें कि राजधानी पटना समेत सूबे के कई हिस्सों में भी बारिश हुई. पटना में काले बादल काफी देर तक आसमान में छाए रहे जिस कारण दिन में भी रात का नजारा देखने को मिला. मौसम विभाग ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और शेखपुरा जिले शामिल हैं, जहां वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी.