ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / बिहार में वज्रपात से फिर 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का...

बिहार में वज्रपात से फिर 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

02-Jul-2022 09:03 PM

PATNA: बिहार के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई तो वहीं कहीं जिलों में मध्यम स्तर की बारिश या बूंदाबांदी हुई। वही कई जिलों में ठनका भी गिरा। इसकी चपेट में आने से आज 5 लोगों की मौत हो गयी है। मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज और बांका में वज्रपात से मौत हुई है। मधेपुरा में दो जबकि सीवान, बांका और गोपालगंज में 1-1 व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है। 


इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना पर दुख जताते हुए सीएम नीतीश ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 


वही आमलोगों से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वज्रपात से बचने के लिए समय-समय पर सुझाव दिए जाते हैं उन सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में अपने-अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।