ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात से 23 की गई जान

बिहार में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात से 23 की गई जान

20-Sep-2022 07:03 AM

PATNA : सोमवार का दिन बिहार के लिए प्राकृतिक आपदा का दिन रहा। प्रदेश में आसमान से मौत बरसी और 23 लोगों की जान वज्रपात की वजह से चली गई। बिहार के अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है, साथ ही साथ जिन इलाकों में आंधी पानी और तूफान की स्थिति रही वहां बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। एक आंकड़े के मुताबिक बिहार में वज्रपात पहले से ज्यादा हो रहा है और अब तक वज्रपात की वजह से इस साल 340 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 5 सालों की बात करें तो राज्य में 1459 लोगों की मौत वज्रपात की वजह से हुई है। 


वज्रपात से मरने वालों में अररिया और पूर्णिया के चार-चार, सुपौल के तीन, सहरसा, जमुई, बांका और नवादा के दो-दो के अलावा बेगूसराय, खगड़िया, सारण और शेखपुरा के एक-एक लोग शामिल हैं। सहरसा में 18 साल की गुड़िया कुमारी भी वज्रपात की चपेट में आ गयी। अररिया में एक ही पंचायत भरगामा में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में गुलसबा (8), तबरेज (60) व मजेबूल (30) शामिल हैं। पूर्णिया में चार मौतें हुई हैं। इनमें बनमनखी के वकील मंडल (28), श्रीनगर के छोटू (19) और सरसी के केवल कुमार (12) शामिल हैं। उधर बांका में बिशनपुर निवासी बुधों पासवान (35) और बेलहर के तिलकपुर निवासी राजू कुमार (42) की जान गई। वहीं जमुई के खेरा में धान खेत में पटवन कर रहे केशो यादव (50), नवादा के काशीचक में एक बच्ची और रजौली में एक किसान, बेगूसराय में बुजुर्ग की मौत हो गई। इधर, शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र में एक लड़की और सारण में एक किसान भी ठनका के शिकार हो गए।


आंधी-तूफान की वजह से राज्य में बिजली के दर्जनों ग्रिड को लोडशेडिंग में रखना पड़ा। शहरी इलाकों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावित हुई। बिजली कंपनी के मुताबिक रात के वक्त पीक आवर में लगभग 5300 मेगावाट बिजली आपूर्ति हुई, जबकि सामान्य दिनों में 6400 मेगावाट तक आपूर्ति होती है। बारिश के कारण बिजली की मांग घटी क्योंकि कई इलाकों में बिजली के तार-पोल भी गिर गए।