गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Sep-2020 07:44 PM
PATNA : बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा हो रही है. राजधानी पटना, बक्सर, आरा, बांका समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो रहा है. बिहार के विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. आपदा विभाग के मुताबिक गोपालगंज में 3, भोजपुर में 3, रोहतास में 3, सारण में 2, कैमूर में 2 और वैशाली में 2 लोगों की मौत हुई है.
पहली घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां चकरदह गांव में वज्रपात से झुलकसर एक युवक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक बेकद्री चराने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. इस दौरान नहर के पास वह बकरी चरा रहा था. तभी तेज वर्षा होने लगी. इस दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर शाहपुर थाना इलाके के बिलौटी गांव गांव में एक छात्रा की मौ हुई है. कॉलेज से घर लौटने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई है.
दूसरी घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां धरहरा नोनिया टोली गांव में वज्रपात से झुलकसर दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रामप्रीत चौहान के बेटे नीरज चौहान (10) और सुरेश चौहान के बेटे राकेश चौहान (10) के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धरहरा गांव स्थित बागीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस दौरान बगीचे में नहा रहे 4 बच्चेबुरी तरह झुलस गए. जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई.
वैशाली और छपरा जिले में भी दो-दो लोगों की मौत हुई है. वैशाली के जुड़ावनपुर थाना की राघोपुर पश्चिमी पंचायत में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में राघोपुर पश्चिमी पंचायत के रहने वाले जंग बहादुर राय उर्फ सरदार जी (70 ) और राधे महतो (55) शामिल हैं. छपरा के पानापुर में आसमानी बिजली की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत हो गई.
बेगूसराय जिले के डंडारी थाना इलाके में भी एक महिला की मौत हुई है. वार्ड संख्या 7 बलहा गांव के रहें वाले गंगाराम महतों की 31 वर्षीय पत्नी इंदु देवी की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि महिला अपने गाय के लिए चारा लाने बाहर गई थी. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.