ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में भी अब खुलेंगे सैलून और मिठाई की दुकान, डीएम ने दिया निर्देश

20-May-2020 08:30 AM

GAYA : लॉकडाउन-4 में सैलून और कपड़े की दुकान खोलने की इजाजत बिहार में भी मिल गई है.  गया डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कंटेनमेंट जाेन और रेड जोन से बाहर कपड़ा व रेडिमेड वस्त्र, टेलरिंग, बजाज, श्रृंगार की दुकान और सैलून आदि सप्ताह में दो दिन खोले जा सकते हैं.बुधवार शुक्रवार को ही ये दुकानें खोली जा सकेंगी.

मंगलवार की देर रात  डीएम अभिषेक सिंह ने इसे लेकर  निर्देश जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि जो दुकानें पहले से खुलती थी वह अपने समय और दिन के मुताबिक खोले जा सकेंगे. निर्देश के अनुसार कपड़ा व रेडिमेड वस्त्र, टेलरिंग,  श्रृंगार की दुकान और सैलून  बुधवार और शुक्रवार को खोले जा सकेंगे. इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है. सुबह 10 से 1 बजे तक और शाम में 3 से 5 बजे तक ही दुकानें खोलने की इजाजत होगी.


इसी तरह से मिठाई आभूषण की दुकान सोमवार और गुरुवार को इसी समय पर खोली जा सकेगी. लेकिन ऐसी दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है जो स्टैंड अलोन हो. मार्केट कॉम्पलेक्स की दुकानें या बड़े मॉल नहीं खोले जाएंगे. वहीं शहरी क्षेत्र में कपड़े की रजिस्टर्ड दुकानें ही खोली जा सकेंगी. सभी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. फुटपाथ पर दुकान खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.

 प्रखंड मुख्यालय में सरकार के आदेश के अनुसार ही दुकान खोले जाएंगे. वहीं रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी. खुलने वाली सभी दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. दुकानों के आगे सफेद पेंट से घेरा लगाना होगा ताकि लोग दूरी बनाकर रखें. ग्राहकों और दुकानदार को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. काउंटर पर ग्राहकों के लिए सेनेटाइजर रखना अनिवार्य है. दुकानदार ग्राहकों के अनुसार फोन पर आर्डर लेने और होम डिलीवरी की व्यवस्था को प्रोत्साहित करेंगे.