ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी, सीएम नीतीश ने किया एलान, अब 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी, सीएम नीतीश ने किया एलान, अब 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

21-Jun-2021 06:07 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-3 का एलान कर दिया है. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बिहार में  23 जून से 6 जुलाई तक अनलॉक-3 के नियम लागू रहेंगे. कोरोना की चेन टूटने के बाद सरकार की ओर से इसबार कई छूट दिए गए हैं.


सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार में अनलॉक-3 की गाइडलाइन 23 जून से 6 जुलाई तक के लिए जारी की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे. इसके अलावा अब दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, जो पहले शाम 6 बजे तक खुली रहती थीं. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नाइट कर्फ्यू पूर्वरत जारी रहेगा. हालांकि समय में बदलाव किया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू रहेगा. साथ ही सरकार ने एक और बड़ा एलान किया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक पार्क और उद्यानों को खोलन का आदेश दिया गया है. पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे. हालांकि सीएम ने ये भी कहा है कि लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. 


गौरतलब हो कि अनलॉक 3 को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के स्तर पर जिलों से फीडबैक लिया गया था. सरकार ने पहले अनलॉक 1 को एक हफ्ते, अनलॉक-2 को एक हफ्ते और अब अनलॉक-3 की तरफ कदम बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखने का ही आदेश दिया है.