ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में उफान पर मुहाने और निरंजना नदी: कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, जिला मुख्यालय से संपर्क भंग

04-Aug-2024 03:59 PM

By First Bihar

GAYA: झारखंड में हो रही बारिश और वहां की नदियों का जलस्तर बढ़ने का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। गया में दो नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मुहाने नदी और निरंजना नदी उफान पर आ गई हैं। बोधगया प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे उन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, बसाढी पंचायत के घुघरिया और बतसपुर में सड़क के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इतना ही नहीं घूघरिया स्थित बालू पर टोला में लगभग सौ महादलित परिवार गुजर-बसर करते थे, जिनका इस बाढ़ में आशियाना बह गया है। घूघरिया के ग्रामीण ने बताया कि हमलोगों के घर के साथ-साथ मवेशी भी बह गये हैं।


वहीं नदी के पानी में राशन और बर्तन भी बह गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सिलौंज में जो डैम बनाया गया है, उसी के कारण हमलोग के घरों तक पानी पहुंच जाता है।


इलाके के लोगों का कहना है कि उनके आने-जाने का कोई सुगम मार्ग भी नहीं है। महादलित टोले के ग्रामीणों ने सरकार से आवास योजना का लाभ देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ किसानों द्वारा लगायी गयी धान और सब्जियों की फसल जलमग्न हो गए हैं। किसानों से सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्ट- नितम राज