बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Apr-2020 06:18 PM
NAWADA : कोरोना वायरस की चपेट में आज हिंदुस्तान के लगभग सभी बड़े राज्य आ चुके हैं. इस महामारी के कारण अब तक इंडिया में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं इस जानलेवा वायरस के कारण लगभग 150 लोगों ने दम भी तोड़ दिया है. बिहार में भी कल आधा दर्जन नए मामले सामने आये. सरकार की ओर से लॉक डाउन का पालन करने को लेकर लगातार अपील की जा रही है. सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं.जहां के लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है. जहां काशीचक इलाके के वारिसलीगंज में बैंक से पैसा निकालने के लिए लोगों ने इतनी भीड़ लगाई कि तस्वीरें देख कर लोग हैरान हो गए. दरअसल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जन धन खाता से जुड़ी महिलाओं को 500-500 रुपये दिए जा रहे हैं. वारिसलीगंज बाजार स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में जब महिलाएं पैसा निकालने पहुंची, तो वहां एक अजीब स्थिति देखने को मिली.
बैंक प्रबंधन की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पॉइंट बनाये गए थे. लेकिन महिलाओं ने उसे भी तोड़ दिया. शाखा प्रबंधक अमर कांत कुमार ने बताया कि लाख समझाने के बावजूद ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग प्वाइंट बनाने के बाद भी पालन नहीं कर रहे हैं. जबरन बैंक परिसर में घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहें हैं. हालांकि बाद में जब लोग नहीं मानें, तो उन्हें हटाने के लिए स्थानीय पुलिस की टीम को बुलाने की नौबत आ गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को अलग-अलग हटाया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...