गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Sep-2020 08:39 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्महो गई है. राज्य के अंदर ट्रकों का परिचालन गया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन की मांगों पर विचार किया गया है. ट्रक ओनर एसोसिएशन की मांगों पर नियमाकुल तरीके से जल्द कार्रवाई की जाएगी.
बिहार राज्य परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले लिया है. बुधवार को राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी एवं एसोसिएशन के शिष्टमंडल के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई. इस मीटिंग के बाद बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की.
आपको बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर बिहार ट्रक आॅनर एसोसिएशन की ओर से 14 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल करने की घोषणा की गई थी. हड़ताल से ट्रक मालिकों के एक बड़े समूह ने पहले भी हड़ताल में शामिल होने से इंकार किया था.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे बिहार में ट्रकों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है. एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है. उनकी मांगों पर नियमाकुल तरीके से त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानुशेखर सिंह ने बताया कि राज्य एवं जनहित को देखते हुए हड़ताल को स्थगित किया गया है. विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से संतोषजनक वार्ता हुई है. सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है.
बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संरक्षक राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष राम आशीष राव, सचिव संजीव कुमार सुमन, प्रवक्ता दीप नारायण सिंह दीपक, पटना अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य राजबाला राय आदि संघ के प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापसी के निर्णय का स्वागत किया है.