Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Ips Officer: जनहित में जबरिया रिटायर..! जब नीतीश सरकार ने एक ही दिन में 2 IPS अफसरों को 'नौकरी' से हटा दिया था, अजब-गजब हरकत से परेशान थी सरकार UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया
16-Sep-2024 11:58 AM
By FIRST BIHAR
CHHAPRA: बिहार में मुस्लिम जुलूस के दौरान तिंरगा के साथ छेड़छाड़ कोई नई बात नहीं है, आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। बिहार के झपरा में एक बार फिर से तिरंगे के साथ छेड़छाड़ की गई है, जहां राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगा दिया गया. वीडियो वायरल होते ही SP ने ले बड़ा एक्शन ले लिया है।
दरअसल, छपरा में ईद मीलाद उन-नबी के मौके पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार में निकाले गए धार्मिक जुलूस के दौरान लहराए जा रहे तिरंगे में अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगाया गया था। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग इस चांद तारे वाले तिरंगे को लहराते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सारण एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए।
इसके बाद बड़ा एक्शन लेते हुए एसपी ने केस दर्ज करने का आदेश कोपा थानेदार के दिया। एसपी के आदेश पर कोपा थाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारतीय ध्वस संहिता 2002 का खुला उल्लंघन है।
तिरंगा मे अशोक चक्र की जगह चांद-तारा लगाए जाने पर दूसरे समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी है। सारण एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फर्स्ट बिहार अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
रिपोर्ट- रमेन्द्र कुमार सिंह, छपरा