ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Jharkhand Politics: झारखंड में बनेगी बीजेपी-JMM की सरकार? सीनियर कांग्रेस नेता के दावे ने बढ़ाई सियासी हलचल

झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म है. इसी बीच कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के दावे ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने दावा किया है कि निकाय चुनाव के बाद झारखंड में बीजेपी और जेएमएम मिलकर सरकार बनाएंगे, डील फाइनल हो चुकी है.

Jharkhand Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Jharkhand Politics: झारखंड में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हालांकि यह चुनाव दलगत नहीं है, लेकिन सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों और रणनीतियों के साथ मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के बाद शहरों में सत्ता स्थापित करने के लिए हर दल ने पूरी ताकत झोंक दी है।


इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने दावा किया है कि निकाय चुनाव के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेएमएम के बीच गठबंधन फाइनल हो चुका है और निकाय चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनेगी। केएन त्रिपाठी ने कहा कि यह गठबंधन 15-20 दिनों में सार्वजनिक रूप से घोषित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस डील को हरी झंडी मिल चुकी है।


वहीं, बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केएन त्रिपाठी के दावे को खारिज किया है। मरांडी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के एक साल में कोई ठोस उपलब्धि नहीं दिखी और केवल सपने दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार की प्राथमिकता निजी लाभ होगी, तो सरकारी खजाना खाली रहेगा और विकास कार्य प्रभावित होंगे।


बता दें कि झारखंड में फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जेएमएम, कांग्रेस, राजद और वामदलों की गठबंधन सरकार है। सहयोगी दलों से मतभेद की शुरुआत बिहार चुनाव के दौरान हुई थी। उस समय जेएमएम महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन राजद ने सीट देने से इनकार किया।


इसके बाद से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंच पर कांग्रेस और राजद के विधायकों को जगह नहीं दी जा रही है। इस प्रकार, निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक और दाव-पेंच झारखंड की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता