Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
31-May-2020 05:57 PM
PATNA : पूरी दुनिया में कोरोना का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. भारत में भी कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है.कोरोना के बीच ही भारत में अम्फान ने भी दस्तक दी और इसने अपने चपेटे में लेकर कइयों की जिंदगी छीन ली. अब जब अम्फान का कोहराम थमा है. तो टिड्डियों की झुण्ड बड़ी मुसीबत बन गई है.
भारत के कई राज्यों में कोहराम मचाने के बाद अब टिड्डियों का समूह बिहार पहुंचने वाला है. जी हां , दरअसल टिड्डियों के एक समूह को उत्तेर प्रदेश के मिर्जापुर में देखा गया है. जिसके बाद बिहार सरकार ने बिहार के कई जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है. बिहार सरकार मगध प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ रोहतास और कैमूर जिला के अधिकारियों और किसानों को भी अलर्ट कर दिया है. साथ ही सरकार के मुताबिक टिड्डियों के झुण्ड से फसल को बर्बाद होने से बचाने की तैयारी चल रही है.

बता दें जिस गति से टिड्डियों का झुण्ड भारत के तमाम राज्यों में प्रवेश कर रहा है ऐसे में बिहार के भी तमाम जिलों पर संकट के बादल मंडराने लगे है. यही नहीं टिड्डियों को अगर नष्ट भी करते है, फिर भी इसका खतरा कम होने वाला नहीं है. दरअसल, टिड्डियों का समूह फसल को बहुत तेजी से बर्बाद कर देती है और इसकी संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती है. आपको बता दें एक बार में ये टिड्डियां 150 से 200 अंडे देती है और यह 30 दिन में ही वयस्क हो जाती है. आप इससे अंदाजा लगा सकते है की टिड्डियों की संख्या में कितनी तेजी से वृद्धि होती है