Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
31-May-2020 07:15 AM
PATNA : शनिवार को बिहार में आई आफत की बारिश और आंधी ने 7 लोगों की जान ले ली है। ठनका गिरने की वजह से सूबे में 7 लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग जिलों में हुई मौतों की जानकारी सामने आई है। सरकार जल्द ही वज्रपात से हुई मौतों के लिए मुआवजे का एलान करेगी।
मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों के लिए आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया था। शनिवार की शाम राजधानी पटना के अलावे अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सारण, सीवान जिले में तेज आंधी तूफान का लोगों ने सामना किया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 48 घंटे तक पटना, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, गया, नालंदा, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया सहित 25 जिलों में मध्यम स्तर के आंधी तूफान और बारिश की संभावना है।
31 मई से लेकर 1 जून तक मौसम का बदला हुआ मिजाज जारी रहेगा। पटना में शनिवार की शाम आई तेज आंधी में जगह-जगह पेड़ गिर गए। राजधानी के मुन्नाचक इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक इमारत का छज्जा गिरने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।