ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सबसे ज्यादा 7...

बिहार में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सबसे ज्यादा 7 की गई जान

26-Jul-2022 07:27 PM

PATNA: बिहार में वज्रपात से 20 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के 8 जिलों में ठनका गिरने की हुई इस घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोक जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपया मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कल देर शाम से आज तक वज्रपात से कैमूर में 07, भोजपुर में 04, पटना में 04, जहानाबाद में 01, अरवल में 01, रोहतास में 01, सिवान में 01 एवं औरंगाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।