BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
03-Feb-2022 10:28 PM
PATNA : बिहार में मौसम एक बार फिर मौसम बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी है। बारिश होने से ठंड और बढ़ गई है। अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन घंटे में पटना समेत 26 जिलों में बारिश की संभावना जतायी है। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी गयी है। इन इलाकों में बारिश भी शुरू हो गयी है। तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है।
सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान, वैशाली, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित राज्य के 26 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ गरज भी काफी तेज है। राज्य के 26 जिलों में हवा की रफ्तार 15 से लेकर 40 किलो मीटर प्रति घंटे की है।
मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।