Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
05-Jan-2022 07:37 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : बिहार में ठंड ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. बता दें भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के देशावर कहर्रिया निवासी 65 वर्षीय विपिन तांती की ठंड लगने से मौत हुई है. जिसका शव शाहकुंड थाना की पुलिस ने शाहकुंड थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बहियार के धमना बांध के समीप बरामद किया है. मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव बांध के समीप पड़ा हुआ है. जिसकी शिनाख्त के लिए आसपास थाना को सूचना दिया गया. जिसके बाद शव की पहचान, बाथ थाना क्षेत्र के देशावर कहर्रिया निवासी 65 वर्षीय विपिन तांती के रूप में हुआ. जिसको मृतक के बेटे सुशील तांती ने पहचान किया है.
वहीं मृतक के पुत्र सुशील तांती ने बताया कि उसके पिता जी पंचायत के सरिठा गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें शामिल होने वो गए थे. जन काफी एर तक घर वापस नहीं आए तो आसपास इलाके और सबंधी के यहां खोजबीन किये लेकिन कुछ अतापता नही चला सका और दोपहर के समय में शव मिलने की सूचना पर शाहकुंड थाना पहुंचे तो पहचान हुआ. वहीं पुत्र सुशील तांती ने बताया कि पिता को पहले से रास्ता भटकने की आदत थी.
बेटे ने बताया कि पिता को पहले से रास्ता भटकने की आदत थी जो कल ग्राम सभा से लौटते वक्त भटक गए होगें और काफी ठंड होने की वजह से बांध पर पिता की मौत हुई है. वहीं शाहकुंड थाना अध्यक्ष ने बताया कि 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की ठंड की वजह से लगता है मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा
वहीं भागलपुर जिले में पिछले तीन चार दिनों से तापमान में गिरावट हिने से शीतलहर जैसी ठंड किया जा रहा है. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी इलाकें में अलाव की व्यवस्था नही किया है