ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / बिहार में ठंड का कहर : न्यूनतम पारा 10 से नीचे, अगले 2...

बिहार में ठंड का कहर : न्यूनतम पारा 10 से नीचे, अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे के हालात

05-Jan-2022 07:18 AM

PATNA :  बिहार में ठंड बढ़ने लगी है. हर दिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. वहीं हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और अन्य उत्तरी राज्यों से आ रही सर्द पछुआ हवा के आने और नमी की वजह से कुहासा के साथ साथ फिर कनकनी बढ़ गई है. आने वाले 2 दिनों तक पटना सहित पूरा भर कोल्ड डे की चपेट में रहेगा.


वहीं मंगलवार की शुरुआत भीषण कुहासे से हुई. दोपहर में हल्की धूप निकली थी. शाम होते ही ठंड के असर की वजह से लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया. बता दें  मंगलवार को पटना, गया, पूरा, बांका, पूर्णिया, छपरा, फारबिसबंज समेत कई शहर कोल्ड डे की चपेट में रहा. राज्य में पटना में सबसे घना कुहासा छाया रहा. और इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी 100 मीटर थी. हालांकि दिन होते ही कुहासा छटा. हल्की धूप निकली पर शाम में फिर कुहासा छा गया.