पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
31-Oct-2023 11:17 AM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में गाड़ियों के तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के पास की है।
हादसे के शिकार हुए लोगों में कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा शहर निवासी रमेश चौरसिया का बेटा चंदन जायसवाल, राहुल कुमार और अशोक सिंह का 28 वर्षीय बेटा विकास सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियों और ट्रक के बीच अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियों को परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।