ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बिहार: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौके पर हुई मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

28-May-2024 10:58 AM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा में तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे दो छात्रों समेत चार लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया चौक के पास बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग की है।


जानकारी के मुताबिक, लौरिया की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। जिसने कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ड्राइवर कार को लेकर भागने लगा और भागने के दौरान उसने सड़क से गुजर रहे एक अन्य बालक और महिला को रौंद दिया। जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद चौतरवा थाना की पुलिस ने चौतरवा चौक पर कार ड्राइवर को धर दबोचा और कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बच्चे की पहचान मोहन चौधरी के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। मृत बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।