मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Bihar Bhumi: बिहार के सभी CO-DCLR पर नकेल, एक ही प्रकृति की शिकायत पर अलग-अलग फैसला नहीं होगा, डिप्टी CM ने सभी को दी हिदायत... राजा की शादी में पवन सिंह के नहीं आने पर लोग अंकुश से करने लगे सवाल, गुंजन सिंह ने दिया जवाब, कहा..अब 51 गरीब बेटियों की शादी करवाएंगे पावर स्टार
29-May-2023 07:24 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर आज शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हाई लेवल मीटिंग होने वाली है। सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक में बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ विभाग के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। आज होने वाली बैठक में शिक्षक नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन जल्द ही प्रकाशित हो सकता है।
बता दें कि बीपीएससी की तरफ से शिक्षा विभाग को शिक्षक नियुक्ति के विज्ञापन का ड्राफ्ट पहले ही भेजा जा चुका है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली का जिम्मा अब बीपीएससी को सौंप दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने कक्षा 1 से 12 वीं तक एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी हो सकता है। 15 अगस्त के बाद यह परीक्षा ली जायेगी।
प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की रिक्तियां बीपीएससी को मिली हैं। ऐसे में फिलहाल इनकी ही नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू किया जाना है। इन तीनों श्रेणियों की शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ली जाने वाली भाषा के क्वालीफाइंग पेपर का प्रश्नपत्र एक ही होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।