Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
16-Mar-2023 05:25 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। तीनों युवक साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंफर ने तीनों को रौंद डाला, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई ।घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर की। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा ओवरब्रिज की है।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही साइकिल पर सवार होकर मैरवा ओवरब्रिज की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने अपना निंयत्रण खो दिया और तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि, मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस मंगाकर युवकों को मैरवा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। सड़क जाम के कारण जाम की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोग लगातार डंपर चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर नारेबाजी की। हंगामें की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।