Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 08:02 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है लेकिन मैट्रिक की परीक्षा तय तारीख पर ही होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आज एडमिट कार्ड जारी किया गया है। मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 और 22 जनवरी को होनी है और सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जानी है। इसे लेकर बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है।
कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?
मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड को स्कूल में जाकर लिया जा सकता है। डाउनलोड करने के लिए स्कूल के हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। जिसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
यूजर होम पेज पर दिए गए सेकेंडरी स्कूल लॉगइन बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद स्कूल हेड उस पर हस्ताक्षर और मुहर लगाएंगे। जिसके बाद छात्रों को एडमिट कार्ड दिया जाएगा।