ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में...

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, जानिए क्या रही मुख्य वजह

06-Dec-2023 07:28 AM

By First Bihar

SAHARSA : आनंद विहार से सहरसा आ रही पुरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक से आग लग गई। इसके बाद इस ट्रेन में सवार यात्रियों में हडकंप मच गया है।घबराए यात्री एस 4 बोगी के अंदर से सामान सहित कूदकर भागने लगे। इससे कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि ट्रेन कोच के अंदर रखे अग्निशामक यंत्र भी काम नहीं कर रहे थे। ज्सिके बाद दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। दमकल से आग बुझाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन को वैक्यूम किए जाने की वजह से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले आग लगी। ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने पर आग की लपटें तेज हो गई। ट्रेन में आग स्लीपर कोच एस-4 के नीचे लगी लगी थी। आग लगने के दौरान सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर देर शाम 6.50 से 7.51 बजे तक करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। 


वहीं, इस घटना को लेकर कोच संख्या एस 4 के यात्री मेहताज, तौसीर, नासिर, दिलशार आदि ने बताया कि धमारा घाट पुल से पहले तीन बार किसी ने वैक्यूम कर दिया। फिर दो बार पुल पर ट्रेन रोकी गई। उसके बाद बोगी के नीचे से निकलने लगा।  सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचने से पहले एक बार फिर से ट्रेन को वैक्यूम कर दिया गया। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन जब ट्रेन पहुंची तो आग की लपटें तेज थी। उसके बाद हमलोग ट्रेन के रुकते ही नीचे आ गए। उन्होंने बताया कि धुआं निकलने के कारण सफर के दौरान बोगी के अंदर दम घुटने लगा था। 


उधर, इस मामले में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण हल्का धुआं निकला था। सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले किसी ने ट्रेन वैक्यूम कर दिया था। उसे रिलीज नहीं किया गया और ट्रेन चला दी गई। इस कारण धुआं निकला था, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। सहरसा पहुंचने के बाद उस बोगी की जांच कर अलग करते हुए आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया।