बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Apr-2020 09:27 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश सरकार ने मरकज तब्लीगी जमात के लोगों की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है. यह टीम इस मामले की जांच करेगी.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में मरकज तब्लीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी आये हैं. इसके साथ ही भारतीय मूल के 81 लोग शामिल हैं. सभी को ट्रेस किया जा रहा है. इस मामले को बिहार सरकार की ओर से काफी गंभीरता से लिया गया है. सरकार की ओर से सीनियर अफसरों की एक स्पेशल टीम गठित की गई है. यह टीम इस मामले की पूरी छानबीन की करेगी. पटना के दीघा और फुलवारी में मिले कुल 17 विदेशियों के बारे में उन्होंने बताया कि सभी का सैंपल लिया जा चुका है. जांच के लये सैंपल फिलहाल भेजे गए हैं. सैंपल रिपोर्ट सामने आते ही, उसे सार्वजनिक किया जायेगा.
बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि सूबे में अब तक कुल 24 मामले सामने आये हैं. आज भी गया से एक महिला का पॉजिटिव केस सामने आया है. महिला की दुबई में ट्रेवल हिस्ट्री रही है. इसके अलावा बिहार में दो मरीज आज ठीक हुए हैं. बता दें कि बिहार में तब्लीगी जमात से जुए लोगों की छानबीन करने के लिए सीएम ने कई निर्देश दिए हैं. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बुधवार की सुबह मीडियाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी थी कि तब्लीगी समाज से जुड़े लोगों की जांच के लिए बिहार पुलिस के साथ-सतह आतंकवाद निरोधक दस्ते को भी लगाया गया है.