ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बड़ी खबर : बिहार सरकार को सौंपी गई 162 तब्लीगियों की लिस्ट, चीफ...

बड़ी खबर : बिहार सरकार को सौंपी गई 162 तब्लीगियों की लिस्ट, चीफ सेक्रेटरी बोले- 57 विदेशी शामिल

01-Apr-2020 02:04 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार सरकार के लिए कोरोना आपदा में एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. कोरोना वायरस के केंद्र बने मरकज तब्लीगी जमात के 162 लोगों की पूरी लिस्ट बिहार सरकार को सौंपी गई है. जिसमें 57 विदेशी भी शामिल हैं. बिहार के चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने बताया कि सभी तब्लीगियों की तलाश जारी है. सबको ट्रेस किया जा रहा है. ATS और बिहार पुलिस सभी की तलाश में जुटी हुई है. 


चीफ सेक्रेटरी दीपक कुमार ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कई लोगों को ट्रेस किया जा चुका है. आतंकवाद निरोधक दस्ते को भी इस कार्य में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि बहुत ऐसे लोग हैं, जिनको चिन्हित किया जा चुका है. लिस्ट में कई ऐसे लोग भी हैं, जिनको फिलहाल दिल्ली में क्वारंटाइन किया गया है. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो बिहार आकर वापस कहीं चले भी गए हैं. 


मुख्यमंत्री के साथ चल रही अहम बैठक को लेकर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि सभी पंचायत और नगर अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी. जिसके माध्यम से बाहरी लोगों को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लॉक डाउन को सख्ती के साथ लागू किया गया है. बिहार सरकार कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है.