ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार में सूखे के बीच बाढ़ का संकट, नियति पर रो रहा सूबा

बिहार में सूखे के बीच बाढ़ का संकट, नियति पर रो रहा सूबा

29-Jul-2022 09:20 AM

MOTIHARI: बिहार में एक साथ दो संकट गहरा गया है. एक तरफ बारिश नहीं होने की वहज से राज्य के कई इलाके में सूखे की स्थिति है. वहीं, दूसरी ओर सीमांचल के इलाके में बाढ़ की सम्भावना है. सीमावर्ती में लगातार बारिश होने की वजह से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसके बाद नेपाल से आने वाली नदियों को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया फाटक को खोल दिया गया है. 


जानकारी के मुताबिक, नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वाल्मीकि नगर बराज से 1.69 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 29 और 30 में गंडक का पानी फैलने लगा है. जंगल में पानी घुसने से जंगली जानवर सुरक्षित व ऊंचे जगहों की ओर पलायन करने को मजबूर है. 


बराज के कार्यपालक अभियंता सुबोध चौधरी ने बताया कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए फाटक पर तैनात कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. गंडक के जलस्तर में वृद्धि से नदी के पास के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका है. गंडक में पानी बढ़ने से बगहा शहर, ठकराहा, मधुबनी, पिपरासी, बैरिया और नौतन के निचले इलाकों बाढ़ आ सकता है. इन प्रखंडों के दियारा क्षेत्र के लोगों में जलस्तर को देख दहशत का माहौल है.