Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
12-Nov-2022 09:06 AM
PATNA : भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश 13 नवंबर को पटना आ रहे हैं। इनका पटना आगमन बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप गठन को लेकर है।
वहीं,दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश की यात्रा से पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आज पटना पहुंच रहे हैं। । बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के आगमन के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला को-ऑर्डिनेटर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर समेत सभी सांसद-पूर्व सांसद विधायक-पूर्व विधायक,पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष,संगठन के तमाम पदाधिकारी के साथ बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर विचार विमर्श करेंगे।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वो बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को लेकर पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है।