ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: शिक्षक नियोजन में सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट जारी, यहां...

बिहार: शिक्षक नियोजन में सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों के मेरिट लिस्ट जारी, यहां करें चेक

21-Jul-2021 11:31 AM

PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के छठे चरण में प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद 15836 कैंडिडेट्स को सेलेक्ट किया गया है. चयनित 15836 अभ्यर्थियों के मेरिट अंक और नामों की सूची सभी जिलों की एनआइसी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है. बिहार सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर नियोजन इकाई वार चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट सब्जेट वाइज, आरक्षण श्रेणी और मेरिट नंबर के साथ जारी की गई है.


प्रत्येक जिले की  एनआइसी वेबसाइट पर अभी केवल उन अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है, जिनकी काउंसेलिंग पांच जुलाई से 12 जुलाई के बीच की गई  है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक 70% नियोजन इकाइयों ने सूची अपलोड कर दी थी. बचे हुए नियोजन इकाइयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की जा रही है. 


गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग ने संबंधित सभी नियोजन इकाइयों को 20 जुलाई तक ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपलोड करने की हिदायत दी थी. इसबार सबसे खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों का विषय वार कट ऑफ जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि गणित और विज्ञान में कट-ऑफ अन्य विषयों से अधिक दर्ज किया गया है. फिलहाल नियोजन इकाइयां, जहां दिव्यांगों अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं भरे थे, वहां कुल तीस हजार पदों के लिए प्रस्तावित काउंसेलिंग में केवल 15836 पद ही भरे जा सके हैं.


जानकारों के मुताबिक मेधा अंक के साथ सूची जारी होने से उन अभ्यर्थियों को फायदा होगा, जिनकी काउंसेलिंग अगस्त के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जानी है. वे नियोजन इकाई वार कट ऑफ देखकर काउंसेलिंग की तैयारी कर सकेंगे. साथ ही वह तय कर सकेंगे, कि उसे किन नियोजन इकाइयों में काउंसेलिंग के लिए जाना उचित होगा.