ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / क्या बिहार में नर्वस नाइंटीज का शिकार होगा कोरोना? या फिर जल्द लगेगी...

क्या बिहार में नर्वस नाइंटीज का शिकार होगा कोरोना? या फिर जल्द लगेगी सेंचुरी

20-Apr-2020 06:28 AM

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में एकाएक उछाल आया है। रविवार को बिहार के अंदर कुल 10 कोरोना केस सामने आए जिसके बाद आंकड़ा उछलकर एकाएक 96 पर पहुंच गया है। ऐसे में यह सवाल भी उठना शुरू हो गया है कि क्या जिस नर्वस नाइंटीज का शिकार अक्सर क्रिकेट के मैदान में बड़े प्लेयर्स होते रहे हैं बिहार में कोरोना भी उसका शिकार बनेगा? बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की सेंचुरी लगने में केवल चार का आंकड़ा बचा हुआ है और हालात देखकर ऐसा नहीं लगता कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या यहीं रुकने वाली है। बिहार के 14 जिलों में अब तक कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। 


देश के अंदर आज लॉकडाउन से आंशिक राहत दी जा रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस हफ्ते को कोरोना संक्रमण से लड़ाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण बताया था उसी हफ्ते के अंदर बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। बिहार के लिए इससे दुखद पहलू कुछ नहीं हो सकता। बिहार के जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण शुरुआती दौर में देखने को नहीं मिला आज वहां लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। बक्सर, वैशाली और भोजपुर ऐसे ही जिले हैं जबकि पटना और मुंगेर जैसे जिलों में टूट चुका कोरोना का चेन एक बाहर फिर नए सिरे से बनता दिख रहा है। बिहार के जिन नए जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं उनमें बक्सर के अंदर चार वैशाली में एक और आरा में भी एक केस शामिल है। वैशाली में कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। 


बिहार में कोरोना की रफ्तार बताती है कि जल्द ही वह सेंचुरी लगा लेगा। अब तक बिहार के अंदर 2 मरीजों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। सरकार लगातार स्क्रीनिंग का काम करवा रही है। अब तक 33 लाख से ज्यादा घरों की स्क्रीनिंग कराई गई है और सरकार का दावा है कि एक करोड़ 85 लाख से ज्यादा लोग इसके दायरे में हैं। सरकार के लिए इसलिए भी चुनौती बढ़ जाती है क्योंकि आज से लॉकडाउन में रियायतों कि शुरुआत हो रही है। अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया तो संक्रमण और तेजी से बढ़ सकता है।