ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार में शराबबंदी के बाद मालामाल हुई जेडीयू, गिरिराज ने खोल दी नीतीश की पोल

बिहार में शराबबंदी के बाद मालामाल हुई जेडीयू, गिरिराज ने खोल दी नीतीश की पोल

10-Aug-2022 10:54 AM

PATNA : बिहार की सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बीजेपी के नेता नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेडीयू और नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गिरिराज सिंह ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी से अगर किसी को सबसे अधिक फायदा हुआ है तो वह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को हुई है। उन्होंने कहा है कि बिहार से शराबबंदी कानून खत्म होते ही जेडीयू का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा।


गिरिराज सिंह ने जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में शराबबंदी का सबसे अधिक फायदा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को हुई है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी के बाद बिहार सरकार को मिलने वाला सारा राजस्व शराब माफिया को जाता है। इस राजस्व का इस्तेमाल जेडीयू अपनी पार्टी को जिंदा रखने के लिए करती है। बिहार में अगर आज शराबबंदी कानून हट जाए तो कल जेडीयू खत्म हो जाएगी। शराबबंदी के बाद जेडीयू के चंदे के संग्रह में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।


गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर आंकड़ों के जरिए इसको बताने की कोशिश की है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2014-15 में चंदा के रूप में जेडीयू को महज 919 लाख रुपए मिले थे जबकि साल 2015-16 में 20346.37 लाख, साल 2016-17 में 359.3 लाख, साल 2017-18 में 1203.48 लाख, साल 2018-19 में 2357.76 लाख, साल 2019-20 में 2335.40 लाख और साल 2020-21 में 6531 लाख की सालाना आमदनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू ने चंदा हासिल करने में रिकॉर्ड कायम किया था। क्षेत्रीय दलों में जेडीयू चंदा संग्रह करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।