मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Jan-2023 05:14 PM
DARBHANGA: बिहार में सभी सियासी दलों के समर्थन से साल 2016 में नीतीश सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू किया था। कई साल बीत जाने के बावजूद इस कानून को बिहार में सख्ती से लागू नहीं किया जा सका है। शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार की आए दिए फजीहत भी हो रही है। विपक्ष के साथ साथ खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। शराबबंदी को लेकर सरकार की हो रही फजीहत के पीछे सरकारी कर्मियों का भी अहम योगदान रहा है। आए दिन सरकार के ही अधिकारी शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते नजर आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां शराब के नशे में प्रखंड कार्यालय में बैठा एक पंचायत सचिव शराबबंदी का माखौल उड़ाते नजर आया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर शराबबंदी का माखौल उड़ाता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पंचायत सचिव शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। शराबी पंचायत सेवक कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत दिनमो पंचायत का सचिव है। जो शराबबंदी की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आया है। शराबी पंचायत सेवक शराब के नशे में प्रखंड कार्यालय में बैठा हुआ था। न तो वह ठीक ढंग से चल पा रहा था और ना ही बोल बा रहा था। जब उससे पूछा गया कि उसने शराब पी है तो पंचायत सचिव ने शराब पीने की बात से इनकार कर दिया।
शराबबंदी का सच सामने आते देख प्रखंड कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने शराबी पंचायत सेवक का हाथ पकड़कर उसे कार्यालय से बाहर निकाल दिया लेकिन पुलिस को बुलाना उचित नहीं समझा। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने पंचायत सेवक की करतूत का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया है। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से अबतक कितने ही लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद सड़क से लेकर सदन तक खूब बवाल हुआ। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरी सदन में कह दिया कि जो पिएगा वो मरेगा, बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।