बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
03-Sep-2024 08:33 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्यभर में जहरीली शराब पीने से कितने ही लोगों की जान अबतक जा चुकी है लेकिन लोग इससे सीख नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां शराब पार्टी के बाद एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में दीघरा गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि एक कबाड़ की दुकान में काम करने वाला तो दूसरा पेट्रोल पंप पर काम करने वाला है। कुछ मजदूर किस्म के लोग दीघर में जूटे थे जहां उन लोगों ने शराब पार्टी की थी।
शराब पार्टी करने के बाद दो युवकों की तबीतय बिगड़ गई। मृतक की पहचान भीखनपुरा गांव का निवासी हरिहर ठाकुर के बेटे सुनील शर्मा के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब पीने से ही सुनील की मौत हुई है। लोगों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने की कोशिश की गई लेकिन थानेदार ने फोन रिसीव नहीं किया।