बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
24-Jul-2023 02:03 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग अब लोगों को अपना निशाना भी बनाने लगे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां शराब बेचने से मना करने पर शराब माफिया ने एक ही परिवार के कई लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया।
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव निवासी लालजीत कुमार के घर के बगल में गांव ही एक शख्स शराब बेंचने का काम करता है। घर के बगल में शराब बेचने और पीने से जब लालजीत और उसके परिजनों ने उसे रोका तो वह आपे से बाहर हो गया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में बृजनंदन चौधरी, लालजीत कुमार, रेखा देवी और कांति देवी शामिल हैं। बता दें कि जिले में शराब माफिया का हौसला काफी बुलंद हो गया है। जिसके कारण वे कभी पुलिस पर तो कभी ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं हालांकि शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए नवादा पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई भी कर रहे हैं, लेकिन शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।