ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में शराब की होम डिलीवरी का वीडियो आया सामने! तस्कर बोला- माल असली है.. पीने के बाद मिजाज गनगाना जाएगा

11-Apr-2022 04:26 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की खरीद-बिक्री का मामला कोई नया नहीं है, अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। बेखौफ शराब कारोबारी पुलिस की आंख में धूल झोंक कर लोगों के घर तक शराब पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। शराब की होम डिलीवरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


शराब की होम डिलीवरी का वायरल वीडियो नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर का बताया जाता है। जहां अमियावर पंचायत भवन के पास एक युवक शराब की होम डिलीवरी करने पहुंचता है। दो बोतल शराब का दाम 14 सौ रुपये बताता है। लेकिन 12 सौ रुपए पर डील फाइनल हो जाती है। वीडियो को गौर से देखने पर पंचायत भवन का गेट नजर आता है, मद्यपान वर्जित है यह भी लिखा नजर आता है। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत भी चौंकाने वाली है। 


वीडियो में शराब की होम डिलीवरी करने वाला युवक बताता है कि थानाध्यक्ष से लेकर अन्य पुलिस अफसर को पैसे दिए जाते हैं, ऐसे में डरने की कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रामनवमी के दिन का है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शराब बेचने वाला शख्स कह रहा है कि अभी रामनवमी का ऑफर चल रहा है। माल असली है और इसके सेवन के बाद मिजाज गनगाना जाएगा। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शराबबंदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं करता है।


बताते चलें कि सरकार की लाख कोशिशों और पुलिस की सख्ती के बावजूद लगातार दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। शराब को पकड़ने के लिए सरकार ड्रोन से लेकर हेलीकॉप्टर तक का इस्तेमाल कर रही है लेकिन इस अवैध कारोबार में लगे लोग इतने शातिर हैं कि पुलिस को चकमा देकर लोगों के घर तक शराब पहुंचा रहे हैं। बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक कितने ही लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके शराब बेचने और पीने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।